Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी से इस दिन मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया अपडेट

भीषण गर्मी से झुलस रहे मैदान से लेकर पहाड़ के लिए मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है, अगले दो दिनों के बाद जल्द ही बारिश से राहत मिलेगी।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 18 June 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 18 June 2024

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार 19 जून से प्रदेश के 8 जनपदों में तेज बारिश हो सकती है, साथ ही कहीं-कहीं झोंकदार हवाओं की बौछारें पड़ेंगी। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक कुछ तापमान में कुछ कमी आएगी, साथ ही गर्म हवाओं से भी राहत मिलेगी।

Uttarakhand Weather Forecast 18 June 2024

आसमान से आग बरस रही गर्मी से हर कोई परेशान है, इंसानों से लेकर पशु-पक्षियां भी इस झुलसती गर्मी की मार झेल रहे हैं। इस बार की गर्मी ने अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि साइक्लोन के बदलते पैटर्न, पेड़ों के कटान व अनियोजित विकास के चलते इस बार मौसम में इस तरह के बदलाव आए हैं। लेकिन जल्दी ही अगले दो दिनों के बाद से पहाड़ों में मौसम सुहाना होने वाला है, जिससे तापमान में कमी आएगी और लू से लोगों को राहत मिलेगी।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

मौसम केंद्र देहरादून से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार इस भीषण गर्मी से 2 दिन के बाद राहत मिलने के आसार हैं। प्रदेश के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में 19 जून को तेज बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में झोंकदार हवाओं के साथ झोंकदार बौछारें पड़ेंगी। पहाड़ों में हुई बारिश से मैदानों में भी ठंडक पहुंचेगी।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।