Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में होगी प्री मानसून की झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को आज से राहत मिलने वाली है, लंबे इंतजार के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक आज मौसम बदलने से राहत के आसार हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 19 June 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 19 June 2024

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश भर में बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज से प्री मानसून की बारिश होना शुरू हो जाएगा, प्रचंड गर्मी का कहर अब खत्म होगा। आज प्रदेश के 6 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की उम्मीद वहीं पांच पर्वतीय जनपदों में तेज गर्जन के साथ बारिश व झोंकदार हवाएं चलने के आसार हैं।

Uttarakhand Weather Forecast 19 June 2024

पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में इस बार मैदानी राज्यों की तरह प्रचंड गर्मी पड़ी है, ऐसा पहली बार हुआ जब लोगों को इस तरह की गर्मी का सामना करना पड़ा। लोगों के साथ-साथ बेजुबान जानवर भी मौसम की मार झेल रहे हैं, लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित है। मई का पूरा महीना सूखा ही निकल गया और अब जून भी आधा बिना बारिश के निकल गया है। प्री मानसून की बारिश न होने से इस तरह की प्रचंड गर्मी ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं, सूखा पड़ने से गर्म हवाओं से लोग झुलस रहे हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में पहुंचने से ऊंचाई हल्की बारिश की सिलसिला शुरू हो गया है।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

बीते दिन हुई पहाड़ों में बारिश से लोगों को राहत मिली है और तापमान में कुछ गिरावट आई है। कई जगह तेज बारिश से मौसम थोड़ा सुहावना हुआ है। दो महीने बिना बारिश के निकलने के बाद आज से मौसम करवट लेने वाला है, मौसम केंद्र देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं और इन जिलों में 80 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी जबकि चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश और 40-50 किमी. की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की उम्मीद है। मौसम के करवट लेने से मैदानी क्षेत्रों में भी भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।