Uttarakhand Weather Update: आज पूरे प्रदेश में होगी झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

आखिरकार इंद्रदेव लम्बे समय के इंतज़ार के बाद मेहरबान हुए, कल की बारिश से लोगों ने राहत की साँस ली और अब प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 20 June 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 20 June 2024

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने की सम्भावना है। 7 जिलों में तेज बारिश और शेष 6 जिलों में हल्की बारिश होने की आशंका है। आगामी पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम इसी प्रकार का रहने वाला है, इसके लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Uttarakhand Weather Forecast 20 June 2024

भीषण गर्मी की मार झेल रहे पूरे प्रदेश पर पहाड़ से मैदान तक बुधवार को मौसम मेहरबान हो गया और आसमान से झमाझम वर्षा के साथ राहत बरसी। तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दे दी है, बीते दिन पूरे राज्य में झमाझम बारिश ने गर्मी के कहर को कम कर दिया। मजबूत पश्चिमी विक्षोभ से बारिश का दौर अब शुरू हो गया है। तापमान में चार डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। अब आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा हीटवेव और लू से लोगों को अब झुलसना नहीं पड़ेगा।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

मौसम केंद्र देहरादून से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज पूरे प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं, आज प्रदेश के सात जिलों देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, उधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि 5 जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तेज बारिश होगी, साथ ही आंधी-तूफ़ान और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।