प्रदेश में हुए बीते दिन बारिश से कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को तपती गर्मी से अब राहत मिली है। साथ ही झुलसती गर्मी और लू से छुटकारा भी मिला है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 21 June 2024
देहरादून: आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में प्री-मॉनसून से अच्छी बारिश होने की उम्मीद है, आगामी दो से तीन दिन तक प्री-मॉनसून के बाद राज्यभर में मॉनसून सक्रिय हो जाएगा। आज पांच पर्वतीय जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना है वहीं कुछ इलाकों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, वहीं छह जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।
Uttarakhand Weather Forecast 21 June 2024
भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तराखंड में बीते दिन की बारिश ने राहत पहुंचाने के काम किया है और इसी के साथ प्रचंड गर्मी का प्रकोप भी अब खत्म सा हो गया है, क्यूंकि मौसम का मिजाज अब बदल चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस समय बारिश होती थी लेकिन इस साल इसमें कमी देखी गई जिसके कारण बारिश ना के बराबर हुई लेकिन अब दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर की ओर बढ़ रहा है जिससे कुछ दिनों में ही मानसून प्रदेश में भी पहुँच जाएगा और अच्छी बारिश देगा।
आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार आज चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बागेश्वर, अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी और नैनीताल जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे साथ ही कुछ स्थानों में बिजली चमकने के साथ झोंकदार हवाएं भी चल सकती है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अब लू जैसे हालत की स्थिति नहीं रहेगी और दो दिन हल्की बारिश के बार प्रदेश में मध्यम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा जिससे अब तापमान में गिरावट आएगी।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.01 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.03 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.02 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.00 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.06 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।