प्रदेश में अब मौसम का मिजाज बदल गया है, पश्चिमी विक्षोभ से हुई बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई अब लोगों को मानसून का इंतज़ार है जो कि जल्द आने वाला है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 22 June 2024
देहरादून: मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह 24 जून से 30 जून तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और इसके साथ ही 25 जून से मानसून उत्तराखंड में सक्रीय होने की सम्भावना है। साथ ही अगले दो दिन से प्रदेशभर में हल्की से तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
Uttarakhand Weather Forecast 22 June 2024
दो महीने से पड़ रही भीषण गर्मी से अब उत्तराखंड को राहत मिल गई है नॉन स्टॉप चल रहे एसी और कूलर अब जाकर कहीं बंद होना शुरू हुए हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर शुरू हो गया है, पहाड़ों में सुबह ठिठुरन महसूस की जा रही है। पिछले दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। गर्मी से जो तापमान 43 तक पहुंच गया था वो अब 35 पर सिमट गया है। मानसून के पूरी तरह आने से पहले ही पारा लुढ़क गया है। मानसून की बारिश से पहाड़ो में परेशानियों का बढ़ना भी तय है इसलिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम में आ रहे सभी तीर्थयात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट
मौसम विभाग द्वारा जारी आज के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही अगले दो दिन पहाड़ो में गर्जन के साथ बारिश पड़ सकती है और निचले क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। इसके बाद 24 से 30 जून तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। पर्वतीय लोगों को सावधानी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।