प्रदेश में आज से मौसम का पूरा मिजाज बदलने वाला है, गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ जिलों में हल्की बौछारें पड़ेगीं और कुछ स्थानों में बादल छाए रहने की सम्भावना है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 23 June 2024
देहरादून: मौसम विभाग ने प्री-मानसून की बारिश के साथ ही आगामी कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका जताई है, जिससे प्रदेशभर में इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों में पूरे राज्य में मानसून पहुँच जाएगा।
Uttarakhand Weather Forecast 23 June 2024
उत्तराखंड में गर्मी का कहर अब थम गया है तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है, लू और गर्म हवाओं का प्रकोप भी अब कम हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारों से वहां का मौसम सुहाना बना हुआ है, मैदानों में भी मौसम की आँख मिचोली जारी है। प्रदेश में चक्रवाती प्रवाह और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम बदला है। बादल छाने और हल्की हवाएं चलने से सुबह-शाम ठंडक है, जबकि दिन में मौसम खुशनुमा है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज बने रहने का अनुमान है।
आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत एवं ऊधमसिंह नगर जिलों में हल्की से माध्यम बारिश होने की सम्भावना है जबकि अन्य जनपदों में बारिश की बौछारें पड़ सकती है तथा सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने 24 जून से पूरे प्रदेश में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है, खासकर चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए मुख्यरूप से सतर्कता बरतने के चेतावनी दी है।
हेली यात्रियों के लिए नया अपडेट
चारधाम यात्रा में अक्सर मौसम की सटीक जानकारी न होने से हवाई सेवा का संचालन चुनौती बन जाता है। ऐसे में हेली सेवा से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है अब तीर्थयात्रियों को हवाई सफर करने से पहले ही मौसम का पता चल जाएगा जिससे इमरजेंसी लैंडिंग जैसी नौबत नहीं आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र और यूकाडा के बीच करार होने वाला है जिसमें केंद्र की ओर से चारधाम यात्रा के उन स्थानों पर उपकरण लगाए जाएंगे जहां से हेली सेवा का संचालन होता है, इससे उड़ान भरने से पहले ही मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।