उत्तराखंड के प्री-मॉनसून की बारिश से मौसम का मिजाज अब बदल चुका है, अलग-अलग जिलों में हो रही बारिश से पारे में हल्की गिरावट आई है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 24 June 2024
देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 11 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक 25 से 27 जून के तक प्रदेशभर में तेज बारिश होने की सम्भावना है और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है और साथ ही चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है।
Uttarakhand Weather Forecast 24 June 2024
बीते रविवार को राजधानी देहरादून में हुई बारिश से दो डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का मौसम अब सुहाना हो गया है। गर्मी से परेशान इंसान से लेकर पशु-पक्षियों के लिए गर्मी का प्रकोप अब कम हो गया है। पहाड़ों में घूमने आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की चेतावनी दी है। क्यूंकि अब उत्तराखंड में मानसून का दौर शुरू हो चुका है और इस दौरान प्रदेश में बारिश के चलते सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट
मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आज नैनीताल, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और देहरादून में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाई चलेगी। आगामी एक हफ्ते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों में भूस्खलन भी आशंका है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।