Uttarakhand Weather Update: इस दिन पहुंचेगा मानसून, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अब बादलों का डेरा है, कुछ क्षेत्रों में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 25 June 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 25 June 2024

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 10 जनपदों में बारिश की सम्भावना है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्री मानसून की बारिश से राहत मिलने के बाद उमसभरी गर्मी पड़ रही है। मानसून 27-28 जून तक प्रदेश में दस्तक देने वाला है।

Uttarakhand Weather Forecast 25 June 2024

उत्तराखंड में मानसून से पहले कुछ जिलों में जमकर बारिश हुई और इस से काफी राहत मिली। प्री मानसून की बारिश ने लू और गर्म हवाओं की छुट्टी जरूर की पर अब उमसभरी गर्मी लोगों को सता रही है। आमतौर पर उत्तराखंड में 20 जून तक मानसून पहुँच जाता है लेकिन इस बार मानसून पूरे एक हफ्ते की देरी से प्रदेश में एंट्री करेगा। गर्मी के कहर से परेशान लोगों के लिए इस बार बारिश भी मुश्किल पैदा करेगी, क्यूंकि आईएमडी के अनुसार इस बार मानसून सीजन में अत्यधिक बारिश होने की आशंका है। चारधाम यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई जबकि कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, टिहरी और पौड़ी जिले में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के भी आसार हैं।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.04 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.02 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.37 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.04 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।