Uttarakhand: नशे में धुत BDO ने वॉक करते परिवार को कार से कुचला, 1 महिला सहित 2 बच्चियों की दर्दनाक मौत

बीते सोमवार को नशे में धुत अधिकारी ने सड़क के किनारे टहल रहे पांच लोगों को कुचल दिया जिसमें तीन की मौत हो गई और दो घायल हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Road Accident in Tehri: A woman and two girls walking died in a car accident
Image: A woman and two girls walking died in a car accident

टिहरी गढ़वाल: सीसीटीवी में कैद सड़क हादसे की रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो रिकॉर्ड हुआ है, तेज रफ़्तार कार सवार ने दो सगी बहनों समेत परिवार के तीन लोगों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि आरोपी डीपी चमोली जाखणीधार ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है।

Car Crash Woman And Two Girls Doing Evening Walk Roadside

जनपद टिहरी से एक ऐसा दिल दहला देना वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें नशे में धुत कार सवार चालक ने तेज रफ़्तार से सड़क के किनारे टहल रहे लोगों को कुचल दिया। सोमवार शाम 7:30 बजे रविंद्र नेगी की पत्नी रीना नेगी उम्र 36 वर्ष अपनी बेटी आराध्या और भतीजी अग्रिम उम्र 10 वर्ष और अन्विता उम्र 7 वर्ष के साथ बौराड़ी नगर पालिका कार्यालय के समीप टहल रही थी। इस दौरान अचानक जिला पंचायत कार्यालय की तरफ एक तेज रफ़्तार कार ने सभी को कुचल दिया और ये लोग सड़क से नीचे जा गिरे। इस हादसे में रीना नेगी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी आराध्या और दोनों भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों को जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती किया गया, जहाँ पर उपचार के दौरान अग्रिमा और अन्विता ने भी दम तोड़ दिया और आराध्या का अभी उपचार चल रहा है।

खंड विकास अधिकारी है कार चालक

स्थानीय लोगों ने मौके पर ही कार चालक को घेर लिया और बताया जा रहा है कि वह नशे में धुत था तथा चालाक की पहचान डीपी चमोली के रूप में हुई है जो जाखणीधार ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी हैं। चालक को हिरासत में ले लिया गया है, हादसे में मृतक महिला के पति की बोरड़ी में एक दुकान है और मृतक बच्चियों के पिता सुरेंद्र नेगी यहां एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया और परिजनों के रो रो कर बुरे हाल हैं।