Uttarakhand Weather Update: अगले तीन दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 28 को दस्तक देगा मानसून

प्रदेशभर में बादल मंडराने के साथ ही पहाड़ों में बारिश हो रही लेकिन निचले इलाकों में उमसभरी गर्मी ने फिर से लोगों के हाल बेहाल कर दिए हैं।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 26 June 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 26 June 2024

देहरादून: आईएमडी के अनुसार प्रदेश में मानसून 28 जून तक पूरी तरह से पहुँच जाएगा। अब इसी से लोगों को अच्छी तरह से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के 11 जिलों में कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Forecast 26 June 2024

उत्तराखंड में मानसून पहुँचने में अभी दो दिन का समय है लेकिन उमसभरी गर्मी ने फिर से लोगों को परेशान कर दिया है रात में भी राहत नहीं मिल रही है। वहीं पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बारिश से मौसम में गर्मी की तपिश काम महसूस की जा रही है। लेकिन मैदानों में एक बार फिर से पसीने छुड़ा देने वाली गर्मी पड़ने लगी है। अब मानसून की बरसात ही लोगों को राहत पहुंचाने का काम करेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

धूप और बादलों के बीच एक बार फिर से आँख मिचोली खेलते हुए पारा उछाल मार रहा है। बादल मंडरा रहे हैं लेकिन वर्षा नहीं हो रही। आज प्रदेश के चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चंपावत, टिहरी और पौड़ी जिले में बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने और आसमानी बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार से कई जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।