Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर बारिश से सुहाना हुआ मौसम, अगले 5 दिन जम कर बरसेंगे बादल

प्रदेश में मानसून का असर दिखना शुरू हो गया है, बुधवार को पहाड़ों से लेकर मैदान में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 27 June 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 27 June 2024

देहरादून: मानसून से पहले ही प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है, मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के लिए प्रदेश में भारी बारिश के चेतावनी जारी की है। आज प्रदेश के 6 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रशासन को अतिरिक्त सलाह बरतने की हिदायत दी है।

Uttarakhand Weather Forecast 27 June 2024

बीते दिन प्रदेश के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई और इससे नदियों का पानी उफान मारने लगा है, नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। मानसून उत्तराखंड में अपनी दस्तक दे चुका है व कल या परसों से पूरे प्रदेश में पूर्णरूप से हावी जाएगा और इसके बाद से भारी बारिश के सम्भावना व्यक्त की गई है। अभी प्रदेश में चारधाम यात्रा भी चल रही और मौसम विभाग ने उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों को निर्देश जारी करते हुए बताया है कि आने से पूर्व मौसम की जानकारी अवश्य लें और यात्रा के दौरान अपने साथ रैनकोट, गर्म कपड़े और छाता रखें। बारिश से प्रदेशवासियों को राहत तो मिल रही हैं लेकिन कुछ जगह बारिश आफत बनके बरस रही है।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

कुछ दिन पूर्व हुई प्री मानसून की बारिश से राहत मिलने के बाद उमस शुरू हो गई थी लेकिन बुधवार की बारिश ने उमसभरी गर्मी से राहत देने का काम किया है और तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 28 या 29 को मानसून पूरी तरह उत्तराखंड में प्रभावी हो जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 27 से 29 जून तथा 2 से 3 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 30 जून और 01 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।