प्रदेश में लगातार हो रही हल्की से मध्यम बारिश के साथ मानसून ने दस्तक दे दी है, कुछ मैदानी जिलों को छोड़कर प्रदेशभर में बारिश का दौर शुरू हो गया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 28 June 2024
देहरादून: आईएमडी ने आज प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अर्लट जारी किया है, एक हफ्ते देरी से पहुँचने के बाद मानसून अगले पूरे हफ्ते प्रदेशभर में जमकर बरसेगा। पर्वतीय आमजनों और चारधाम आने वाले यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Uttarakhand Weather Forecast 28 June 2024
आखिरकार लम्बे समय के बाद मानसून ने प्रदेश में एंट्री ले ली है, इस बार मानसून सामान्य समय से पूरे एक हफ्ते देर से पहुंचा है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया है और बरसात शुरू हो चुकी है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन क्षेत्रों में मलबा और पत्थरों के गिरने की आशंका बनी रहेगी। इसके चलते चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट
उत्तराखंड में बारिश को लेकर कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अर्लट जारी किया गया है, इस दौरान सभी से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, अन्य जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जुलाई की शुरुआत से हे प्रदेश में जमकर बारिश होगी। ग्रीष्मकाल में पूरे प्रदेश में सूखा रहा लेकिन मानसून में इस वर्ष सामान्य से करीब 10 प्रतिशत अधिक वर्षा का अनुमान है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।