Uttarakhand Weather Update: आज 6 जिलों में बरसेगा मानसून, जानिए मौसम के ताजा हाल

प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रीय हो गया है पहाड़ों में झमाझम बारिश के बीच खतरे की संभावनाएं भी बढ़ गई है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 30 June 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 30 June 2024

देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, वहीं आज प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा चार जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं और इसके साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका है।

Uttarakhand Weather Forecast 30 June 2024

मानसून की दस्तक से प्रदेश में अब बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है और मैदानों में भी हल्की से मध्यम वर्षा से तापमान में गिरावट आई है। बीते दिन हरिद्वार में कुछ ऐसे दृश्य देखे गए जिसने सबको अचंभित कर दिया, यहाँ एक के बाद एक करीब 10 गाड़ियों गंगा जी में बहते दिखी। वहीं कई जगह राष्ट्रीय राजमार्गों पर भूस्खलन शुरू हो गया है। जिससे दुर्घटना होने की सम्भावना बढ़ गई है, तीर्थयात्रियों को सतर्क रहते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

आज प्रदेश के पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया और चमोली, देहरादून, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने के सम्भावना है। वहीं कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आसमानी बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर का पूर्वानुमान जताया गया है। नदी-नालों के किनारों में भी बाढ़ के खतरे को देखते हुए जनमानस को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।