Uttarakhand Weather Update: आज सभी जिलों में जमकर बरसेगी मानसूनी बारिश, IMD का अलर्ट

प्रदेश में मानसून आने के साथ-साथ मुसीबतों का दौर भी शुरू हो चुका है। तेज बारिश के चलते पहाड़ों में भूस्खलन, सड़कों का टूटना और मैदानों में जलभराव से यातायात प्रभावित होने लगा है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 01 July 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 01 July 2024

देहरादून: मौसम विभाग ने आज मुख्यतः प्रदेश के छह जिलों में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है लेकिन अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जुलाई माह की शुरुआत से ही मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

Uttarakhand Weather Forecast 01 July 2024

उत्तराखंड में मानसून की वर्षा का दौर शुरू हो गया है, पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर हो रहे लैंडस्लाइड से सड़कों पर कई जगह मलबा आने से यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बारिश के चलते चारधाम यात्रियों की संख्या में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों में कई दौर की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है लेकिन मैदान में अभी भी बादलों का डेरा है और उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और आसमानी बिजली चमकने की संभावना भी बनी है। आने वाले दिनों में सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।