Uttarakhand Weather Update: छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी, अगले 4 दिन बारिश मचाएगी तबाही

प्रदेश के कुमाऊँ मंडल में इस बार मानसून की भारी बारिश से शुरुआत हुई है, अगले कुछ दिनों तक भी यहाँ भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 02 July 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 02 July 2024

देहरादून: प्रदेश के लिए आगामी कुछ दिन बारिश के लिहाज से बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने कुमाऊँ के सभी जिलों के कुछ इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि गढ़वाल के चार जिलों में आज तेज बारिश का येलो अलर्ट है। भारी बारिश के चलते आज कुमाऊँ के पांच जिलों के सभी स्कूल भी बंद हैं।

Uttarakhand Weather Forecast 02 July 2024

उत्तराखंड में बारिश का कहर शुरू हो गया है पहाड़ो पर तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, नदी नालों के उफान ने सभी को भय में डाल दिया है। ऐसी स्थिति में मौसम विभाग ने सलाह दी है कि भूस्खलन की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहें। प्रदेशभर में बारिश अब रफ़्तार पकड़ने लगी है। कई राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हुए हैं जिससे चारधाम आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन नैनीताल जनपद में बादल फटने की भी सूचना मिली है और बीती रात चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों में भारी वर्षा होने से कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र ने चम्पावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पौड़ी, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही प्रदेशभर में 5 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ऐसे में पहाड़ पर सफर करने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इसलिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर और घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।