उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है, मूसलाधार बारिश से प्रदेश में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 03 July 2024
देहरादून: मौसम विभाग ने आज कुमाऊँ मंडल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जबकि गढ़वाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि और भूस्खलन की आशंका बनी रहेगी, इसलिए सभी लोग सतर्कता बरतें।
Uttarakhand Weather Forecast 03 July 2024
प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है और खासकर कुमाऊँ के सभी जिलों में भारी बारिश हो रही है। गढ़वाल के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश झमाझम होने में है। कई जगह भूस्खलन होने लगा है जिस से कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। प्रदेश की अधिकांश नदियाँ और नाले उफान पर हैं, जिससे आसपास के कस्बों को खतरा उत्पन्न हो गया है। शहरों में भी मूसलधार बारिश के कारण जलभराव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।
आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में आज भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पौड़ी, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है। बारिश के चलते भूस्खलन के कारण प्रदेश की 96 सड़कें बंद हो गई है, जिससे यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।