Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चम्पावत: यहाँ एक किशोर व उसकी बुआ को नींद में सांप ने काट लिया, एक साथ दो लोगों की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया है। सीएम धामी ने परिवार को हर संभव मदद और उचित मुआवजा दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
कुछ दिन पहले ही दो छोटे बच्चों को सांप ने काट लिया था जिस कारण उनकी मौत हो गई थी और आज एक नया मामला कुछ ऐसा ही आया है जहाँ पर नींद में परिवार के दो सदस्यों को सांप ने काट लिया जिस कारण उनकी भी मौत हो गई है। घटना टनकपुर के ग्राम नायकगोठ की है जहाँ पर 19 वर्षीय सुजल टम्टा और उसकी बुआ रेखा देवी उम्र 47 वर्ष को सांप ने काट लिया, वे गहरी नींद में थे और सांप के डंसते ही अचानक उठे और चिल्लाने लगे। परिजन उनकी आवाज सुनकर वहां पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहाँ पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वार्ता कर शोक संवेदना व्यक्त की है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और उचित मुआवजा प्रदान करने के लिए वन क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए गए हैं, युवक दयानंद इंटर कॉलेज टनकपुर में कक्षा 11वीं का छात्र था। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी एकत्रित कर रही है। सर्पदंश की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।