Uttarakhand Weather Update: मानसून ने दिखाया रौद्र रूप, आज 8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है, राज्‍यभर में रुक-रुक कर बारिश का दौर लगातार जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 06 July 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 06 July 2024

देहरादून: भारी बारिश का अलर्ट देखते हुए प्रदेश के आठ जिलों के स्कूल बंद हैं, आज कुमाऊँ से लेकर गढ़वाल तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को खुले स्थान पर रहने व जाने से बचने के लिए कहा है।

Uttarakhand Weather Forecast 06 July 2024

उत्तराखंड में इन दिनों मानसून फुहार से सराबोर है, पहाड़ों से मैदान तक मौसम सुहावना हो गया है। गर्मी से अब राहत तो मिल गई है लेकिन मॉनसून की बारिश परेशानियां बढ़ा रही है। मूसाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कुमाऊँ में भारी बारिश के चलते आज सभी जिलों के स्कूल बंद हैं वहीं गढ़वाल के पौड़ी और रुद्रप्रयाग के स्कूलों में भी छुट्टी है। इस समय नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। सड़कें बंद होने और बोल्डर गिरने से सैनिकों और आम नागरिकों को आवागमन में दिक्कतें हो रही है। मौसम विभाग ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

प्रदेश में आज भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के कुछ स्थानों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार और टिहरी के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भूस्खलन के चलते कई राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हैं सैकड़ों यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।