Uttarakhand Weather Update: बारिश ने तोड़ा 34 साल का रिकॉर्ड, आज इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

जुलाई के पहले सप्ताह में भारी बारिश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जबकि पिछले साल उत्तराखंड में बरसात सामान्य से कम हुई थी।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 10 July 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 10 July 2024

देहरादून: प्रदेश में बारिश ने 34 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, इस से पहले वर्ष 1990 में जुलाई के महीने एक ही दिन में सर्वाधिक बारिश हुई थी। बीते एक सप्ताह में उत्तराखंड में तीन गुुना अधिक बरसात हुई है। आज भी कुमाऊँ में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, वहीं गढ़वाल के कुछ जिलों में तेज बारिश की कई दौर की सम्भावना है।

Uttarakhand Weather Forecast 10 July 2024

प्रदेश में मानसून ने जुलाई के पहले हफ्ते से ही कहर बरसाना शुरू कर दिया है, बीते एक सप्ताह से उत्तराखंड में सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश हो रही है। इस बार मानसून राज्य के कुमाऊँ मंडल में ज्यादा सक्रीय है, वहां हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए हैं। कुमाऊं के जिलों में बारिश सामान्य से पांच से सात गुना अधिक दर्ज की गई है। जो कि बीते 34 वर्ष में यहाँ की सर्वाधिक वर्षा है। बारिश के इस स्थिति से जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित है और वहीं प्रदेश में इस समय 200 से ज्यादा सड़कें पहाड़ दरकने के कारण बंद पड़ी है।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

कुमाऊँ मंडल के जिलों में वर्षा का दौर जारी है, यहाँ कई दिन तक लगातार भारी बारिश हो रही है। उधमसिंह नगर जनपद में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं बीते दिन यहाँ घर से सामान बाहर निकलते हुए दो युवकों की भी मौत हो गई। डीएम ने आज पहली से 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं गढ़वाल मंडल के ज्यादातर जनपदों में आंशिक बादल मंडराने के साथ धूप खिलने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग को छोड़कर अन्य जिलों में एक से दो बार तीव्र वर्षा हो सकती है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।