Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: प्राथमिक विद्यालय चौकुनी में तैनात शिक्षक रमेश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
चौकुनी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में तैनात 43 वर्षीय रमेश सिंह जब मंगलवार की सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा कि रमेश बेसुध अवस्था में पड़े हुए थे। इस स्थिति को देखकर प्रधान मनोज सिंह ऐरड़ा को सूचित किया गया फिर उन्होंने तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत अस्पताल भेज दिया। चौकी प्रभारी मजखाली कृष्ण कुमार ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कर परिवार को सौंप दिया गया है। घटना के समय कमरे में खून की उल्टी भी पाई गई। इस मामले की गहन जांच की जा रही है।