Uttarakhand Weather Update: मानसून बना आफत, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश में इन दिनों मानसून ने कहर मचा रखा है, पहाड़ों में जमकर बारिश हो रही है जिससे पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। आज भी प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 11 July 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 11 July 2024

देहरादून: आईएमडी के अनुसार आज प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश होने की सम्भावना है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। चारधाम जाने वाले यात्रियों और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Uttarakhand Weather Forecast 11 July 2024

उत्तराखंड में इन दिनों मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा रखा है। पहाड़ी और पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुमाऊं मंडल के सीमांत जिलों में भारी बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। हालांकि गढ़वाल मंडल में बारिश की तीव्रता कुछ कम हुई है, चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन से अवरोध अब भी जारी है। प्रदेश में 150 से अधिक संपर्क मार्ग मलबा आने से बाधित हैं।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

मौसम विभाग ने आज के लिए चार जिलों पर भारी बारिश की सम्भावना जताई है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर और चंपावत के कई क्षेत्रों में आज मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसके अलावा गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.40 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.30 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.60 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।