उत्तराखंड में पल-पल मौसम अपना रंग बदल रहा है, कहीं हल्की धूप तो कहीं झमाझम बारिश से लोग परेशान हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश अब लोगों के लिए आफत बन रही है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 12 July 2024
देहरादून: प्रदेश वासियों के लिए बारिश से निजात नहीं मिल पा रही है, आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और अन्य छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में जाने वालों लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
Uttarakhand Weather Forecast 12 July 2024
इन दिनों उत्तराखंड में बारिश ने चारों तरफ अव्यवस्था फैला दी है, पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से मैदानों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, लोगों का जनजीवन अस्त-व्यक्त हो रहा है, लोगों के लिए बारिश आफत बनी हुई है। जहाँ पहाड़ों में भूस्खलन से लगातार सड़कें बंद हो रही है तो वही मैदानों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई है। कुमाऊँ के मैदानी जिलों में बाढ़ से कई मकानें जलमग्न हो गए हैं।
आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट
मौसम केंद्र देहरादून ने आज प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आज 7 जिलों टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में जमकर बारिश होगी, इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इसके अलावा बाकी 6 जिलों चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने तीर्थयात्रियों को अतिरिक्त सतर्क रहने की अपील की है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।