उत्तराखंड में बारिश का क्रम जारी है जिसके चलते पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। सड़कें बंद है और तीर्थयात्री भी जगह-जगह फसें हुए हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 13 July 2024
देहरादून: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही बताया है कि पर्वतीय इलाकों में 15 जुलाई तक कई दौर की बारिश हो सकती है। तेज बारिश के कारण नदियों और झरनों का प्रवाह बढ़ने की संभावना है, जिससे खतरा हो सकता है।
Uttarakhand Weather Forecast 13 July 2024
इन दिनों प्रदेश के कुछ जिलों में तो बारिश अपना कहर बरपा रही है लेकिन खासकर मैदानी इलाकों में तापमान तो सामान्य बना हुआ है पर उमस ने यहाँ लोगों के हाल बेहाल कर दिए हैं। मानसून आने के बाद गर्मी से राहत तो मिली लेकिन बारिश के बाद धूप निकलने से उमस से लोग परेशान हैं। अगर लगातार बारिश होती है तब जाकर लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल मैदानी इलाकों में अभी कुछ दिन गर्मी बनी रहेगी।
आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 15 जुलाई तक पहाड़ से लेकर मैदान तक कई दौर की तेज बारिश होने की सम्भावना है। आज प्रदेश के नौ जिलों टिहरी, पौड़ी, देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे या हल्की बारिश हो सकती है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में उमस परेशान करेगी।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।