Uttarakhand Weather Update: आज प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD अपडेट

प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रीय हो चुका है, पहाड़ों में लगातार झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, वहीं मैदानों में भी भीषण गर्मी से राहत मिली है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 15 July 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 15 July 2024

देहरादून: आईएमडी में आज प्रदेश के 6 में भारी बारिश की सम्भावना जताई है जिसके चलते अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही अन्य 7 जिलों में हल्की से मध्यम होगी। अगले दो दिन भी प्रदेश में बारिश का दौर यूँ ही चलता रहेगा।

Uttarakhand Weather Forecast 15 July 2024

बरसात शुरू होने के बाद से उमस ने भी लोगों को बहुत परेशान किया, जिससे तापमान में भी इजाफा हुआ है। मैदानी जिलों में लोगों को पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी ने आमजन की मुसीबत बढ़ाई। वहीं उत्तर भारत में मानसून ने अब जोर पकड़ लिया है यहाँ अब अगले दो दिनों तक बारिश के कई दौर होने की सम्भावना है। पर्वतीय जिलों में जमकर बारिश हो रही है जिससे नदियां उफान पर हैं और कई जगह सड़कें बंद हो चुकी हैं। बारिश के त्राहिमान से जनजीवन अस्त-व्यक्त हो चुका है।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

मौसम केंद्र देहरादून ने आज प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की सम्भावना जताई है, कुछ जगह अधिकांश बारिश होगी तो कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम। प्रदेश के छह जिलों हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, उधमसिंह में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं अन्य जिलों में भी बारिश के कुछ दौर हो सकते हैं। बरसात ने लोगों की मुश्किलों को कई गुना बढ़ा दिया है। तीर्थयात्री भी पहाड़ों में कई स्थानों में फंसने से परेशान हैं। हालांकि कई जगह सड़कें खुलने से यातायात पूरी तरह से सुचारु कर दिया गया है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.80 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.10 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.10 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।