Srinagar Garhwal: राजकीय इंटर कॉलेज धद्दी के शिक्षक संदीप रावत ‘शिक्षा रत्न 2024’ से सम्मानित

शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक संदीप को शिक्षा रत्न से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रतीक है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन: Teacher Sandeep Honored With Shiksha Ratna 2024
Image: Teacher Sandeep Honored With Shiksha Ratna 2024

श्रीनगर गढ़वाल: अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज धद्दी घंडियाल कीर्तिनगर के शिक्षक और लेखक संदीप रावत को शिक्षा रत्न 2024 सम्मान से नवाजा।

Teacher Sandeep Honored With Shiksha Ratna 2024

हाल ही में ग्लोकल विश्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन में राजकीय इंटर कॉलेज धद्दी घंडियाल कीर्तिनगर के शिक्षक और लेखक संदीप रावत को शिक्षा रत्न-2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा और लेखन के क्षेत्र में उनके नवाचारी प्रयोगों और उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

15 राज्यों के अध्यापकों ने किया था प्रतिभाग

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्म श्री योग गुरु भारत भूषण ने संदीप रावत को यह पुरस्कार सौंपा। सम्मेलन में भारत के 15 राज्यों से लगभग 300 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रो. पंकज मिश्रा, पद्म श्री प्रो. सेठपाल सिंह, पद्म श्री डॉ. राजन सक्सेना, समाजसेवी काज़ी नदीम अख्तर, ग्लोकल विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. पंकज मिश्रा, कुलसचिव प्रो. एसपी पाण्डेय, संजय वत्स सहित कई अन्य प्रमुख हस्तियाँ भी उपस्थित थीं।