प्रदेश में बारिश का दौर अब धीमा हो गया है, पहाड़ों से लेकर मैदान तक हल्की बूंदाबांदी हो रही है, अब सिर्फ बादल मंडरा रहे हैं और उमस हो रही है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 16 July 2024
देहरादून: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश होने के सम्भावना जताई है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही आने वाले दिनों में पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश की गति एक बार फिर से बढ़ जाएगी।
Uttarakhand Weather Forecast 16 July 2024
इन दिनों मैदानों के अधिकतर क्षेत्रों में बादलों का डेरा है और हल्की सी धूप खिल रही है। उमसभरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया है। बीते एक सप्ताह से बारिश सामान्य से कम हो रही है। पहाड़ों में भी कुछ इलाकों में ही बारिश पड़ रही है, लेकिन अब एक बार फिर से मानसून रफ़्तार पकड़ने वाला है, लोगों की मुश्किलें फिर से बढ़ सकती है। आईएमडी ने आगामी कुछ दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में लगातार बारिश का क्रम जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट
मौसम केंद्र देहरादून से जारी आज के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में कई दौर की तेज बारिश सम्भावना है। इसके अलावा 17 और 18 जुलाई से पूरे प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो जाएगा। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है, जिससे जान-माल का नुकसान होने से बचा जा सके।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.50 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.50 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.05 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.60 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.20 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।