Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: बाइक सवार फौजी को पंडितवाड़ी क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वे बुरी तरह से जख्मी हो गए और अस्पताल में ले जाने के बाद उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
दून में एक सड़क दुर्घटना में सेना के जवान की मौत हो गई। मामला शहर के पंडितवाड़ी का है जहाँ पर यह हादसा हुआ। फौजी मूल रूप से टिहरी जनपद का निवासी था दुर्घटना होने से कुछ समय पूर्व उसने अपने घर पर फ़ोन करके बताया था कि वह चार दिन की छुट्टी लेकर घर आ रहा है, लेकिन घर जाने से पहले ही यह बड़ा हादसा हो गया। पंडितवाड़ी चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा शनिवार शाम करीब छह बजे हुआ था।
पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली वे घटनास्थल पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त धनवीर सिंह उम्र 26 साल निवासी तितंड गांव पुरूवाला टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है और वे आठवीं गढ़वाल राइफल्स में देहरादून में ही तैनात थे। मृतक जवान के पिता द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।