Uttarakhand Weather Update: आज 2 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रफ्तार बढ़ा रहा मानसून

प्रदेश में मानसून की शुरुआत जमकर हुई बारिश से हुई लेकिन फिर धीरे-धीरे मानसून फीका पड़ने लगा और बारिश में कमी आई जिससे तापमान में वृद्धि होने लगी, लेकिन अब फिर से मानसून रफ़्तार पकड़ेगा।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 17 July 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 17 July 2024

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के दो जिलों में जमकर बारिश होगी, इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। जबकि सात जिलों के लिए आज बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। आगामी दिनों में मानसून की बारिश में वृद्धि होगी।

Uttarakhand Weather Forecast 17 July 2024

इस बार गर्मी और बारिश दोनों ने उत्तराखंड में रिकॉर्ड तोड़े हैं जिस प्रकार से जून में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़कर चरम पर पहुंची थी उसी प्रकार से अब बारिश भी रिकॉर्डतोड़ हो रही है, प्रदेश में जुलाई माह में बारिश सामान्य से 11 प्रतिशत अधिक हुई। जलवायु वैज्ञानिकों बताते हैं कि जलवायु परिवर्तन के चलते ये असामान्य स्थिति पैदा हो रही है, कभी ज्यादा गर्मी तो कभी ज्यादा बरसात। जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण है वायुमंडल में नमी की मात्रा का बढ़ना, जिससे खतरनाक हीटवेव और भारी बारिश जैसी स्थिति पैदा हुई है।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

उत्तराखंड में जिस प्रकार जुलाई की शुरुआत में मानसून ने जमकर बारिश की फिर रफ़्तार में कमी आई और गर्मी बढ़ने लगी लेकिन अब फिर से मानसून रफ़्तार पकड़ने वाला है और मानसून की बारिश में इजाफा होने वाला है। आज मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के दो जिलों पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है जबकि उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, चमोली, चंपावत और नैनीताल के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। आगामी 19 जुलाई तक प्रदेश भर में भारी से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.80 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.20 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.10 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 31.20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.50 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।