उत्तराखंड: BJP को इस महीने तक मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा की उत्तराखंड में नया प्रदेश अध्यक्ष बनने की तैयारी है, फिलहाल नवम्बर तक भाजपा अध्यक्ष सांसद महेंद्र भट्ट के हाथों में इसकी कमान रहेगी।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
BJP's new state president: Uttarakhand BJP Will Get New State President In November
Image: Uttarakhand BJP Will Get New State President In November

देहरादून: भाजपा को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नवंबर में मिलेगा। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी ने सांगठनिक चुनाव की रूपरेखा तैयार कर ली है। देहरादून में आयोजित विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया अगस्त में शुरू होगी और दिसंबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ पूरी होगी।

Uttarakhand BJP Will Get New State President In November

सूत्रों के अनुसार राज्य में पार्टी का सदस्यता अभियान 1 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। फिर उसके बाद 16 अगस्त से 30 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा और फिर 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यों का सत्यापन अभियान चलेगा। सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया आरंभ होगी। 1 नवंबर से मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे जो 15 नवंबर तक संपन्न होंगे। 16 नवंबर से 30 नवंबर के बीच जिलाध्यक्षों के चुनाव होंगे। इसी दौरान नया प्रदेश अध्यक्ष भी चुना जाएगा।

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जायेंगे दिसंबर में

दिसंबर माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि एक-दो दिन में पार्टी सदस्यता अभियान के संचालित करने के लिए प्रदेश प्रमुख व सह प्रमुखों की नियुक्ति करेगी। उन्हीं देखरेख में सदस्यता अभियान संचालित होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान फिलहाल सांसद महेंद्र भट्ट के हाथों में रहेगी। भट्ट राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं, और उनके निर्वाचन के बाद से ही पार्टी के भीतर नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं गरम हैं। कुछ नामों की चर्चा भी होती रही है, लेकिन नवंबर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक संगठन की बागडोर महेंद्र भट्ट ही संभालेंगे।