Uttarakhand Weather Update: बारिश और लैंडस्लाइड का ऑरेंज अलर्ट, इन 3 जिलों के लोग रहें सतर्क

प्रदेश में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है, उमसभरी गर्मी से राहत मिल रही है वहीं कुमाऊँ के जिलों में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यक्त है गढ़वाल क्षेत्र में बादल मंडरा रहे हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 20 July 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 20 July 2024

देहरादून: मानसून ने फिर से रफ़्तार पकड़ ली है, आज प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि अन्य पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसके अलावा आने वाले तीन दिन अधिकतर जिलों बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। प्रदेश वासियों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Uttarakhand Weather Forecast 20 July 2024

प्रदेश में पहाड़ों से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा है लेकिन अभी भी मानसून में होने वाली बारिश नहीं पड़ी है। पर्वतीय जिलों में भी ज्यादातर बदल मंडरा रहे हैं लेकिन बारिश देखने को कम मिल रही है। वहीं कुमाऊँ के जिलों में बारिश का क्रम लगातार बना हुआ है। इसके अलावा बीते दिन गढ़वाल के कुछ जिलों में हुई बारिश से नदियों ने विकराल रूप ले लिया है। नदियों के समीप बसे लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। आगामी दिनों में बरसात जोर पकड़ सकती है।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

मौसम केंद्र देहरादून ने आज के लिए प्रदेश के तीन जिलों चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ है। वहीं देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश के कई दौर हो सकते हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 21 से 25 जुलाई तक मानसून अधिक सक्रीय होगा और प्रदेशभर में बारिश जमकर होने की सम्भावना है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।