Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: अगर आप हरिद्वार नहीं जा पा रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस चले जाइये वहां आपको गंगाजल मिल जाएगा या आप अपने घर के पते पर भी इसे मंगवा सकते हैं। इस सावन के महीने पवित्र गंगाजल से आप भगवान शिवजी का अभिषेक कर अपनी मनोकामना को पूर्ण करने की प्रार्थना कर सकते हैं।
हिंदू धर्म में सावन का पवित्र महीना प्राचीन समय से विशेष महत्व रखता है। इस महीने कई श्रद्धालु पैदल यात्रा कर गंगाजल लेकर हरिद्वार से अपने-अपने क्षेत्र में जाकर भगवान शिव को जलाभिषेक करते हैं। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और इस समय बेलपत्र व गंगाजल अर्पित करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। इस महीने हजारों की संख्या में कांवड़िये गंगाजल लेने हरिद्वार आते हैं। लेकिन हर किसी का पवित्र गंगाजल लेने हरिद्वार आना संभव नहीं तो भारतीय डाक विभाग ने उनके लिए यह पहल शुरू की है।
पोस्ट ऑफिस ने यह नई सुविधा शुरू की है इसके जरिए शिव भक्तों के लिए गंगाजल की ऑनलाइन सेवा शुरू की गई है। आप इंडिया पोस्ट की वेबसाइट https://www.indiapost.gov.in/से गंगाजल मंगवा सकते हैं या अपने स्थानीय पोस्टमैन को पता देकर घर पर ही प्राप्त कर सकते हैं। 250ml गंगाजल की बोतल ₹30 में उपलब्ध है और इसे आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है।