उत्तराखंड: 10 हजार में बिका वन अधिकारी का ईमान, रिश्वत लेने का वीडियो हुआ वायरल

कालसी की चौहड़पुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी का रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे उनपर रिश्वतखोरी का आरोप लग रहा है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
forest officer took bribe: Video of forest officer taknig bribe goes viral
Image: Video of forest officer taknig bribe goes viral

देहरादून: चौहड़पुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुनील गैरोला का 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने पर विभाग ने कार्रवाई की है, यह वीडियो बीते जून माह का बताया जा रहा है।

Chauhadpur Range Officer's Video Of Taking 10 Thousand Bribe

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति चौहड़पुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी के सरकारी आवास पर जाकर उन्हें 10 हजार रुपये देता है और वन क्षेत्राधिकारी सुनील गैरोला व्यक्ति से 5 हजार रुपये और मांगते हैं। व्यक्ति कहता है कि बाकी पैसे ईद के बाद देगा। वीडियो में व्यक्ति बताता है कि उसने रेंज के जंगल से सटे क्षेत्र में निर्माण का ठेका लिया है। फॉरेस्ट अफसर व्यक्ति से वन क्षेत्र के आसपास चल रहे कुछ कार्यों के बारे में पूछताछ करते हैं लेकिन व्यक्ति कहता है कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

वीडियो बनाने वाला स्थानीय ट्रैक्टर चालक

व्यक्ति दो अन्य कार्यों का जिक्र करते हुए कहता है कि एक मंत्री और मंडी के बड़े अधिकारी ने उन्हें इस मामले में फोन किया था। सुनील गैरोला ने बताया कि एक डंपर पकड़े जाने पर एक विधायक का फोन आया था। उन्होंने बताया कि डंपर का 60 हजार रुपये का चालान किया गया था। रेंज अधिकारी ने कहा कि उसने क्षेत्र में डंपर का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति एक स्थानीय ट्रैक्टर चालक है। डीएफओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बताया है कि रेंज अधिकारी को तत्काल मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। सात दिन में जवाब मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वन क्षेत्राधिकारी सुनील गैरोला ने दिया जवाब

वीडियो वायरल होने की बाद स्कूल गैरोला ने कहा कि मुझे फंसाने के लिए यह साजिश रची गई है। ट्रैक्टर चालक मेरा परिचित है और उसने मुझसे 15 हजार रुपये उधार लिए थे। वह मुझे 10 हजार रुपये लौटाने आया था लेकिन मैंने उससे पूरे रुपये मांगे थे। पूरे वीडियो में ट्रैक्टर चालक ही बात कर रहा है मैं सिर्फ जवाब दे रहा हूं।