Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
रामनगर: उप निरीक्षक सौरभ राठी और हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह को विजिलेंस ट्रैप टीम ने आज पासपोर्ट रिन्यूअल के बदले ₹2500 लेने पर रंगे हाथ पकड़ा है। दोंनो को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा है आए दिन किसी विभाग के अधिकारी या कर्मचारी की इसमें लिप्त होने की सूचना मिलती है। इसी क्रम में रामनगर में आज भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आज विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए एलआईयू में तैनात दरोगा सौरभ राठी और हेड कांस्टेबल गुरुप्रीत सिंह को रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। दो दिनों पूर्व हुई शिकायत की जांच करने पर सही पाया गया, जिसके बाद आज विजिलेंस ट्रैप टीम ने जाल बिछाकर दरोगा सौरव राठी और हेड कांस्टेबल गुरु प्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों पासपोर्ट रिन्यूअल के नाम पर ₹2500 की रिश्वत मांग रहे थे।
यदि आपके साथ भी सरकार को कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत लेने की मांग करता है तो आप उसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर 1064 या Whatsapp नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दे सख्त हैं।