Uttarakhand Weather Update: IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए रेड अलर्ट, 48 घंटे होंगे भारी

प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर से रफ़्तार पकड़ ली है, उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बारिश हो रही है जबकि निचले इलाकों में अभी भी अपेक्षाकृत कम वर्षा हुई है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 21 July 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 21 July 2024

देहरादून: मौसम विभाग के मुताबिक आज कुमाऊँ के तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि अन्य कुछ जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने वर्षा के इस क्रम को देखता हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Uttarakhand Weather Forecast 21 July 2024

उत्तराखंड में मानसूनी वर्षा का दौर जारी है लेकिन अभी भी कुछ पर्वतीय जिलों में कम वर्षा देखने को मिल रही है, मैदान के अलावा यहाँ पर भी लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मानसून का असर चारधाम यात्रा में भी देखने को मिल रहा है जहाँ रोज हजारों तीर्थयात्री आ रहे थे वहीं यह संख्या अब घट गई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश की सम्भावना बताई है जिसके लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है मुख्यतः इसका असर कुमाऊँ के जिलों में देखने को मिलेगा।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

मौसम केंद्र देहरादून द्वारी जारी पूर्वनुमा के अनुसार आज और कल कुमाऊं मंडल के तीन जिलों चंपावत, नैनीताल व उधमसिंह नगर में अत्यंत तेज बारिश हो सकती है। इस खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, हरिद्वार और पौड़ी जिले के कुछ क्षेत्रों में कई दौर की तेज बारिश होने के भी आसार हैं। इसके साथ ही नदी-नालों से नियमित दूरी बनाने को भी कहा गया है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.50 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।