Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: योगेश थपलियाल का चयन न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया में वैज्ञानिक के रूप में हुआ है। उन्होंने नर्सरी से 12 वीं तक की पढ़ाई भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल से की।
कौन कहता है पहाड़ों में प्रतिभा की कमी है आज लोग पहाड़ों से पलायन करके शहरों की और रुख कर रहे हैं। लेकिन लगातार पहाड़ों से ही प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। श्रीनगर के योगेश ने भी कुछ ऐसा ही करके दिखाया है, योगेश थपलियाल का चयन न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया में वैज्ञानिक के रूप में हुआ है। श्रीकोट गंगानाली के निवासी योगेश ने अपनी पढ़ाई भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल से पूरी की है। उनके पिता कालीचरण थपलियाल राजकीय जूनियर हाईस्कूल खैनोली में कार्यरत हैं जबकि उनकी माता राजेश्वरी देवी एक गृहिणी हैं।
वर्तमान में योगेश ने गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग और टेक्निकल विश्वविद्यालय पंतनगर से मैकेनिकल ट्रेड में बीटेक के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा पूरी की है। हाल ही में योगेश का चयन गेट परीक्षा में 332 रैंक हासिल कर एमटेक की पढ़ाई के लिए आईआईएससी बैंगलोर में हुआ था। हालांकि साक्षात्कार के आधार पर उनका चयन न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में वैज्ञानिक के रूप में हो गया है। योगेश ने वैज्ञानिक बनकर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है।