Uttarakhand Weather Update: 3 जिलों में भारी बारिश का Red Alert जारी, बरसेगी आफत

मानसून ने फिर से अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है, सावन शुरू होते ही बारिश ने रफ़्तार पकड़ ली है और प्रदेशभर में बारिश का दौर शुरू हो चुका है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Uttarakhand Weather Forecast 22 July 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 22 July 2024

देहरादून: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के तीन जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है तथा चार जिलों में अत्यंत तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इसके अलावा अन्य छह जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। भारी बारिश को देखते हुए 1 से 12 तक के स्कूल भी बंद किए गए हैं।

Uttarakhand Weather Forecast 22 July 2024

इस बार उत्तराखंड में पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में जलवायु में बदलाव दिख रहा है। कुछ शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में बताया है कि पिछले 40 सालों में उत्तराखंड के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। इस बार मानसून की बारिश में अनियमितता भी यही दिखा रही है। ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन का प्रभाव उत्तराखंड में भी दिख रहा है। सर्दियों में कम बारिश होना, गर्मियों में भीषण गर्मी पड़ना और अब मानसून में बारिश के पैटर्न में उतार-चढ़ाव मौसम वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय बना है। मानसून की शुरुआत में प्रदेश में बहुत बारिश हुई उसके बाद अचानक कुमाऊँ में वर्षों का रिकॉर्ड टूटा लेकिन गढ़वाल में सामान्य से कम वर्षा हुई। इस तरह वर्षा के पैटर्न में बदलाब भविष्य के खतरे की ओर इशारा करता है।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुमाऊं मंडल के तीन जिलों चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है। ऐसे में यहाँ के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं चार जिलों में पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। शेष बचे छह जिलों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून और हरिद्वार जिलों में तीव्र से तीव्र बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊँ के नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश के चलते पहली से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों की आज छुट्टी घोषित की है, सभी से सावधान रहने की अपील की गई है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.50 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.04 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.70 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।