उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते कल इस जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक का अवकाश रहेगा

एक बार फिर से बारिश ने प्रदेश में रफ़्तार पकड़ ली है, जिसके चलते एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
School Closed Due to Rain: School and Anganwadi Closed Due to Rain on Tuesday
Image: School and Anganwadi Closed Due to Rain on Tuesday

देहरादून: मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने मंगलवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12वीं तक के सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

Holiday in Dehradun's schools and Anganwadi on Tuesday

सोमवार को सुबह स्कूल खुलने के समय देहरादून में भारी बारिश के कारण बच्चों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा, कई स्कूलों में पानी भर गया था। जिसके चलते स्कूलों में पठन-पाठन की व्यवस्था में व्यवधान हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई तक राज्य में बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों और 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस आदेश के पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।