Uttarakhand Weather Update: आज प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सतर्क रहने की अपील

प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस बीच भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 23 July 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 23 July 2024

देहरादून: आज प्रदेश में जमकर बारिश होने वाली है इसके लिए मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आठ जिलों में भी तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। भारी बारिश को देखने हुए आज प्रदेश के तीन जिलों के स्कूल बंद हैं।

Uttarakhand Weather Forecast 23 July 2024

मानसून ने उत्तराखंड में एक बार फिर से रफ़्तार पकड़ ली है, प्रदेश के सभी जिलों में जमकर बारिश हो रही है। मुख्यतः कुमाऊँ के जिलों में इस बार बारिश कहर बरपा रही है। भारी बारिश के चलते आज प्रदेश के तीन जिलों में देहरादून, पिथौरागढ़ और चंपावत में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद किए गए हैं। तेज बारिश में यात्रा न करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी हफ्ते में भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

आज पहाड़ों से लेकर मैदान तक जमकर बारिश होगी मुख्यतः पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में भारी से भारी बारिश होने की सम्भावना है जिसके चलते यहाँ रेड अलर्ट जारी किया गया है। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और नदी नालों से बचने की सलाह दी गई है। अन्य आठ जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, हरिद्वार और अल्मोड़ा में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ गर्जन के साथ बिजली चमकने की भी सम्भावना है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.60 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.40 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.20 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.50 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।