Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: कांवड़ मेले में भीड़ के चलते जिलाधिकारी धीराज सिंह गबर्याल ने कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।
जनपद हरिद्वार में श्रावण कांवड़ मेला 2024 का आयोजन 22 जुलाई से 02 अगस्त 2024 तक होना है। मेला प्रारंभ होने के साथ ही जनपद में कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे सड़क मार्गों पर भारी भीड़ हो रही है। इस स्थिति को संभालने के लिए जिला प्रशासन ने आगामी दिनों में कांवड़ियों के आवागमन के मार्ग बंद करने या डायवर्ट करने की योजना बनाई है।
कांवड़ मेले के दौरान कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ के कारण आवागमन के मार्ग बंद या डायवर्ट हो रहे हैं। इसके साथ ही मेले की चरम अवधि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए, छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में हो रही कठिनाई और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जनहित में समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों तथा आँगनबाड़ी केन्द्रों के कक्षा-01 से कक्षा-12 तक के सभी विद्यालयों में 27 जुलाई 2024 से 02 अगस्त 2024 तक अवकाश घोषित किया गया है और जिलाधिकारी ने इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।