Uttarakhand Weather Update: आज सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, सावधानी बरतें!

सावन आते ही मानसून मेहरबान हो गया है, बीते दिन प्रदेश भर में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिन में भी बारिश की सम्भावना जताई है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 24 July 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 24 July 2024

देहरादून: आज भी प्रदेश के सभी जिलों में बारिश हो सकती है इसके लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान दिन और रात दोनों समय सतर्क रहें। विशेष रूप से उन संवेदनशील क्षेत्रों में जहां भूस्खलन और चट्टान गिरने का अधिक खतरा है।

Uttarakhand Weather Forecast 24 July 2024

बीते मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हुई लेकिन मैदानों में अधिकतर बादल मंडराते रहे। हल्की धूप के बाद कहीं बूंदा बांदी देखने को मिली। दून में भारी वर्षा के अलर्ट के कारण मंगलवार को 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई, लेकिन सुबह हल्की धूप निकल आई। वहीं कुमाऊँ में बारिश का सिलसिला जारी है आज भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और अन्य जिलों में बारिश के कई दौर हो सकते हैं। चारों धामों के भी तापमान में गिरावट आई है सबसे अधिक ठंड यमुनोत्री धाम में रही।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

आज भी बारिश से कोई राहत नहीं मिलने वाली है, सभी जिलों में आज बारिश होगी। मुख्यतः चमोली, देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश होने की सम्भावना है जबकि अन्य 10 जिलों में भी तीव्र से अति तीव्र बारिश होने की सम्भावना है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले कुछ दिनों तक भी बारिश का सिलसिला यूँही जारी रहेगा। पर्वतीय जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने की भी आशंका है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।