Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
कोटद्वार: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की तथा गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की है। विदेश मंत्री ने उनकी मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
गढ़वाल के युवाओं को अब पासपोर्ट बनाने के लिए देहरादून के चक्कर नहीं लगाने होंगे। क्योंकि जल्दी ही गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खुलने वाले हैं। बुधवार को विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से हुई मुलाक़ात में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की। उन्होंने बताया कि इन जगह पासपोर्ट ऑफिस खुलने से पहाड़ के छात्रों और नौजवानों को सुविधा मिलेगी।