बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो चुका है आज भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की सम्भावना है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 25 July 2024
देहरादून: मौसम केंद्र देहरादून के आज प्रदेश में कहीं तीव्र तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है, इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश वाले जिलों में घर से निकलने और खराब मौसम में वाहन चलाने के लिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
Uttarakhand Weather Forecast 25 July 2024
प्रदेश में मानसून के चलते फिर से मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है, लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड का खतरा पैदा हो गया है जिससे कई जगह सड़क पर आवाजाही बंद होने लगी है। आईएमडी ने बारिश के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गए हैं और लोगों से तटीय इलाकों और नदियों के पास न जाने की अपील की जा रही है। बीती रात हुई तेज बारिश कई जगह आफत पैदा कर गई जिससे नदी नाले उफान मारने लगे हैं।
आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी राज्यभर में बारिश की आशंका है, खासकर तीन जिलों चमोली, पौड़ी और बागेश्वर में भारी बारिश होने की सम्भावना है वहीं अन्य 10 जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं। इसके साथ ही तेज बारिश के दौर भी होंगे, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सचेत किया है कि बर्फ पिघलने पर बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ और जलभराव हो सकता है। ऐसे इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.00 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.00 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.06 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.02 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.50 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.20 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.60 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।