प्रदेश में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है हालत ऐसे हो गए हैं की बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। आज भी कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 26 July 2024
देहरादून: मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका है। जिसके चलते दो जिलों देहरादून और बागेश्वर के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही आगामी दो-तीन दिन भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश बरकरार रहेगी।
Uttarakhand Weather Forecast 26 July 2024
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है कहीं-कहीं तेज वर्षा के चलते हालात खराब है तो कहीं अभी भी सामान्य से कम वर्षा हुई है। बीते दिन उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कई दौर की बारिश हुई जबकि मैदानी इलाकों में उमस ने परेशान किया। बीती रात भी पहाड़ों में बहुत बारिश हुई जिससे भूस्खलन के कारण कई मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गए। पूरे प्रदेश में बीते 24 घंटे कई स्थानों में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने नदी और नालों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट
मौसम विभाग ने भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज देहरादून, उत्तरकाशी, चंपावत, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते यहाँ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में भी गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं यहाँ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिन दिनों के लिए कुमाऊँ मंडल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.30 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.10 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।