एक बार फिर से पहाड़ों में बारिश का कहर जारी है, लेकिन मैदानों में अभी भी उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 27 July 2024
रुद्रप्रयाग: पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान मारने लगे हैं और नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। आज प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।
Uttarakhand Weather Forecast 27 July 2024
प्रदेश में कुछ दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तक सबसे अधिक वर्षा देहरादून में हुई है और सबसे कम टनकपुर में, लेकिन अधिक वर्षा के बाद भी राजधानी के तापमान में कोई ख़ास गिरावट देखने को नहीं मिली। उमसभरी गर्मी अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के चलते कई जगह भूस्खलन और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बीते दिन जगह बादल फटने जैसी खबरें भी आई। मौसम विभाग ने ऐसी स्थिति में सचेत रहने की सलाह दी है।
आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट
आज भी प्रदेश में अधिकतर सभी जिलों में बारिश की सम्भावना बनी हुई है। आज पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं कई दौर की तेज बारिश होने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। भारी बारिश के चलते आज भी दो जिलों के विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कई संपर्क मार्ग मलबा और बोल्डर गिरने की वजह से लगातार बाधित हो रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.10 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.80 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.50 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।