Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ भाषण के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए जिससे कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोग तुरंत उन्हें किच्छा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रुद्रपुर रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार किच्छा व्यापार मंडल के चुनाव में लगी रोक और एसडीएम को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ पिछले चार दिनों से किच्छा तहसील में धरने पर बैठे थे। आज दोपहर करीब एक बजे वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े जिससे धरना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुरंत किच्छा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रुद्रपुर रेफर कर दिया है और यहाँ उनका उपचार चल रहा है।
सूचना मिलते ही एसडीएम तहसीलदार और पुलिस फोर्स अस्पताल पहुंचकर जानकारी लेने लगे। दोपहर को जिला प्रशासन के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे वार्ता की थी जिसके बाद वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। करीब 15-20 मिनट के संबोधन के बाद वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा उनका शुगर लेवल बढ़ने से तबीयत बिगड़ी है अब उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।