Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 और 31 जुलाई को कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस संबंध में एसडीएम ने आदेश जारी किए हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ की वजह से यात्रा मार्गों पर छात्र-छात्राओं को संभावित परेशानियों को देखते हुए एसडीएम कुमकुम जोशी ने 30 और 31 जुलाई को हरिपुरकलां, रायवाला, प्रतीतनगर, नेपालीफार्म, श्यामपुर और अन्य कांवड़ मार्गों पर स्थित स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
एसडीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस आदेश की सूचना दे दी है और सोमवार को अवकाश न रखने का निर्णय स्कूल प्रबंधनों की सलाह पर लिया गया है साथ ही निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।