प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है, लगातार हो रही बारिश से पर्वतीय जिलों में लोगों का जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। कई घर भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 29 July 2024
देहरादून: प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है, मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना बताई है और कई जिलों को अलर्ट मोड पर रहने को भी कहा गया है। भारी बारिश और गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।
Uttarakhand Weather Forecast 29 July 2024
पर्वतीय जिलों में वर्षा का क्रम जारी है जिससे जनता में भूस्खलन की घटनाओं ने परेशानी बढ़ा दी है वहीं मैदानों में तेज बारिश से जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। प्रदेश में बारिश के चलते 121 रास्ते बंद हैं जिनमें बॉर्डर रोड और राज्य मार्ग से लेकर ग्रामीण मार्ग भी शामिल हैं। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 31 जुलाई तक के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट
मौसम विज्ञान केंद्र से आज के लिए प्रदेश के कुछ जिलों देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। वहीं शेष अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। जुलाई महीने के अंत तक प्रदेश भर के अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। येलो अलर्ट वाले जिलों में लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।