Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: गगवाड़स्यूँ घाटी के प्रतिभाशाली युवा उत्कर्ष पेशेवर पायलट के रूप में प्रशिक्षित होकर आए हैं, जो अब इण्डिगो के विमान से अपने हौसलों की ऊंची उड़ान भरने को तैयार हैं।
जनपद पौड़ी के गगवाड़स्यूं घाटी ग्राम उज्याड़ी के निवासी उत्कर्ष रावत का चयन इंडिगो एयरलाइंस में कमर्शियल पायलट के रूप में हुआ है। उनकी माता रचना रावत हरिद्वार जनपद में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं, जबकि उनके पिता कमल किशोर रावत पौड़ी नगर में बिजनेसमैन और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिजन बेहद खुश है। देहरादून के ब्राइटलैंड स्कूल में अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने वाले उत्कर्ष बचपन से ही पायलट बनने का सपना देखते थे। अपने इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की।
उत्कर्ष का चयन एक ओर यहां हुआ और दूसरी ओर उन्हें इनसाइट एविएशन के इंडिगो के कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग के कैडेट पायलट प्रोग्राम में भी चुन लिया गया। उन्होंने गुरुग्राम में ग्राउंड लेवल ट्रेनिंग लेने के बाद साउथ अफ्रीका के 43 एयर स्कूल से फ्लाइट ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरा कर लाइसेंस प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने बैंकाक में एयर बस का प्रशिक्षण हासिल किया। अपने तकनीकी प्रशिक्षण के पश्चात अब उत्कर्ष रावत इंडिगो में पायलट के रूप में अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। पहाड़ के इस नवयुवक की सफलता की कहानी आसमान छू रही है। उत्कर्ष अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को देते हैं। सभी क्षेत्रवासियों को उनपर गर्व है।