Haridwar: कांवड़ में तैनात चिकित्सक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

कांवड़ मेले का समापन हो गया लेकिन अंतिम दिन एक सड़क हादसे में चिकित्सक की मौत हो गई।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Dr Saini Died in A Road Accident: Dr Saini Died in A Road Accident On Kanwar Duty
Image: Dr Saini Died in A Road Accident On Kanwar Duty

हरिद्वार: कांवड़ ड्यूटी के दौरान डॉ. गुंजन सैनी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। डॉ. सैनी इमलीखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुर्वेदिक डॉक्टर के रूप में कार्यरत थे।

Dr Saini Died in A Road Accident On Kanwar Duty

22 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा आज 2 अगस्त को समाप्त हो गई है इस दौरान चार करोड़ से भी अधिक शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर गए। इन दिनों भारी भीड़ के चलते यातायात भी प्रभावित रहा। यात्रा के अंतिम दिन एक हादसा हो गया जिसमें कांवड़ मेले में ड्यूटी पर तैनात हरिद्वार के एक चिकित्सक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार इमलीखेड़ा ब्लॉक में तैनात 36 वर्षीय डॉ. गुंजन सैनी मेला ड्यूटी के दौरान मंगलौर पुल के पास अस्थायी चिकित्सा शिविर में तैनात थे। बुधवार रात को कांवड़ ड्यूटी के बाद जब वे अपने गांव सिकौनी लौट रहे थे तभी उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।