नैनीताल: जयंत नेगी ड्रीम11 पर 49 रूपए लगाकर रातोंरात लखपति बन गए। इन्होने London Spirit Women और Welsh Fire Women के बीच खेले गए मैच अपनी टीम बनाई थी।
नैनीताल जिले के सुयालबाड़ी निवासी जयंत सिंह नेगी ने 1 अगस्त को Dream11 में 49 रुपये लगाकर LNS-W और WEF-W के बीच खेले जा रहे मैच पर अपनी टीम बनाई। उनकी टीम ने 753.5 पॉइंट के साथ पहला स्थान हासिल किया, जिससे जयंत सिंह नेगी रातोंरात लखपति बन गए और उन्होंने Dream11 पर 7 लाख 50 हजार रुपये जीत लिए। जयंत ने बताया कि उनके खाते में टैक्स कटने के बाद शेष राशि आ चुकी है।
उन्होंने यह भी साझा किया कि वह पिछले तीन सालों से Dream11 पर खेल रहे हैं, और अब जाकर उनकी किस्मत चमकी है। इसके साथ ही वह पढ़ाई कर रहे हैं और नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं। ड्रीम 11 पर टीम बनाकर कई लोग लखपति और करोड़पति बन रहे हैं, लेकिन यह एक प्रकार का सट्टेबाजी का खेल है जिसमें कई लोग बड़ी राशि भी गंवा चुके हैं। इसलिए इसे अपनी जिम्मेदारी से और सतर्कता के साथ इसे खेलें।